Posts

संतों की शिक्षा

Image
संतों की शिक्षा  मानव जीवन और संतों की शिक्षा हमे ये जीवन बड़ी मुश्किल से प्राप्त हुआ है। ये जीवन बड़ा ही अनमोल है क्योंकि परमात्मा की रजा़ से ही हमे ये देह मिली है। लख चौरासी का कष्ट भुगतने के बाद हमें मानव शरीर प्राप्त हुआ है।        मानव जीवन में संतों की शिक्षा आवश्यक है क्योंकि संत अपने अनुभव के आधार पर हमारे जीवन का मार्गदर्शन करता है। इतिहास में देखने को भी मिलता है अनेकों राजा महाराजा बादशाह हुए। उन्होंने अपने जीवन में आने वाली हर समस्या के समाधान हेतु संतो के आश्रय का लिया और संतो के ज्ञान अनुसार आचरण किया तथा अपने जीवन को सफल किया।        हमारे भारत की पवित्र भूमि पर अनेक संतों ने जन्म लिया और अपने अमृत रूपी ज्ञान की बारिश से सबको तृप्त किया। संत आत्मा और परमात्मा के मिलन की एक कड़ी भी है।                         नानक देव जी   भारत की पावन धरा पर गुरु नानक देव जी जैसे संत हुए जिन्होंने इस समाज को अनेक बुराइयों से उभार कर सत ज्ञान द्वारा सबका कल्याण किया।                                             उन्होंने बताया कि ईश्वर एक है। वह सभी जगह मौजूद है। हम सबका